saltar al contenido

॥ Jai Shree Ram ॥, ॥ Jai Siyaram ॥, ॥ Jai Pavanputra Hanuman · Gloria a Hanuman, hijo del Viento ॥, Canta el nombre de Ram · Una mala, 108 cuentas, Sankat katai mitai sab peera, jo sumirai Hanumat Balbeera · Todas las penas terminan para quien recuerda al poderoso Hanuman

माँ सरस्वती

वीणावादिनी, विद्या की देवी

माँ सरस्वती

माँ सरस्वती ज्ञान, वाणी और कला की देवी हैं। विद्या आरम्भ से पहले उनका स्मरण शुभ माना जाता है।

॥ Mantras de माँ सरस्वती ॥

मूल मंत्र

ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः

अर्थ: माँ सरस्वती को नमन।

सरस्वती वन्दना

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।

या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥

या ब्रह्माच्युतशङ्करप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।

सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥

विद्यारम्भ मंत्र

सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि।

विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा॥

अर्थ: हे वर देने वाली माँ सरस्वती, मैं विद्या आरम्भ करता हूँ, मुझे सदा सिद्धि प्राप्त हो।

आरती माँ सरस्वती जी की

जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि, द्युति मंगलकारी।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी॥

बाएँ कर में वीणा, दाएँ कर माला।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला॥

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया।
पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनि, ज्ञान प्रकाश भरो।
मोह अज्ञान और तिमिर का, जग से नाश करो॥

धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो॥

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावे।
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावे॥
📿 Recita Ram Naam 🪔 Ramaashirvaad

Mantras y aartis de otras deidades

Jai Shree Ram, Jai Siyaram, Jai Hanuman, Har Har Mahadev