saltar al contenido

॥ Jai Shree Ram ॥, ॥ Jai Siyaram ॥, ॥ Jai Pavanputra Hanuman · Gloria a Hanuman, hijo del Viento ॥, Canta el nombre de Ram · Una mala, 108 cuentas, Sankat katai mitai sab peera, jo sumirai Hanumat Balbeera · Todas las penas terminan para quien recuerda al poderoso Hanuman

श्री कृष्ण

योगेश्वर, गोविन्द

श्री कृष्ण

श्री कृष्ण प्रेम, ज्ञान और लीला के अवतार हैं। गीता का उपदेश आज भी जीवन का मार्ग दिखाता है।

॥ Mantras de श्री कृष्ण ॥

मूल मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

अर्थ: भगवान वासुदेव श्री कृष्ण को नमन।

महामंत्र

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।

हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥

क्लेशनाशक मंत्र

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।

प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥

अर्थ: सब क्लेश हरने वाले गोविन्द श्री कृष्ण को बारम्बार नमन।

कृष्ण गायत्री

ॐ देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि।

तन्नो कृष्णः प्रचोदयात्॥

आरती कुंजबिहारी की

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

गले में बैजंती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।
श्रवण में कुण्डल झलकाला, नंद के आनंद नंदलाला।
गगन सम अंग कांति काली, राधिका चमक रही आली।
लतन में ठाढ़े बनमाली, भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक,
चंद्र सी झलक, ललित छवि श्यामा प्यारी की॥
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।
गगन सों सुमन रासि बरसै, बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग,
ग्वालिन संग, अतुल रति गोप कुमारी की॥
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

जहाँ ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्री गंगा।
स्मरन ते होत मोह भंगा, बसी शिव सीस, जटा के बीच,
हरै अघ कीच, चरन छवि श्रीबनवारी की॥
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृंदावन बेनू।
चहुँ दिसि गोपि ग्वाल धेनू, हँसत मृदु मंद, चाँदनी चंद,
कटत भव फंद, टेर सुन दीन दुखारी की॥
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥
📿 Recita Ram Naam 🪔 Ramaashirvaad

Mantras y aartis de otras deidades

Jai Shree Ram, Jai Siyaram, Jai Hanuman, Har Har Mahadev