जनकनन्दिनी, जगत जननी
माँ सीता
माँ सीता धैर्य, पवित्रता और करुणा की मूर्ति हैं। श्री राम के साथ उनका स्मरण जीवन में प्रेम और सामंजस्य लाता है।
॥ Mantras de माँ सीता ॥
मूल मंत्र
ॐ श्री सीतायै नमः
अर्थ: माँ सीता को नमन।
सीता वन्दना
उद्भवस्थितिसंहारकारिणीं क्लेशहारिणीम्।
सर्वश्रेयस्करीं सीतां नतोऽहं रामवल्लभाम्॥
अर्थ: सृष्टि, पालन और संहार करने वाली, क्लेश हरने वाली श्री राम की प्रिया सीता जी को मैं नमन करता हूँ। (रामचरितमानस, बालकाण्ड)
सीता गायत्री
ॐ जनकनन्दिन्यै विद्महे भूमिजायै धीमहि।
तन्नो सीता प्रचोदयात्॥
आरती श्री जनक दुलारी की
सीता जी रघुवर प्यारी की॥
जगत जननी जग की विस्तारिणी,
नित्य सत्य साकेत विहारिणी।
परम दयामयी दीनोधारिणी,
सीता मैया भक्तन हितकारी की॥
आरती श्री जनक दुलारी की॥
सती शिरोमणि पति हित कारिणी,
पति सेवा हित वन वन चारिणी।
पति हित पति वियोग स्वीकारिणी,
त्याग धर्म मूरति धारी की॥
आरती श्री जनक दुलारी की॥
विमल कीर्ति सब लोकन छाई,
नाम लेत पावन मति आई।
सुमिरत कटत कष्ट दुखदाई,
शरणागत जन भय हारी की॥
आरती श्री जनक दुलारी की॥
॥ भजन ॥
सीताराम सीताराम सीताराम कहिये।
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये॥