सामग्री पर जाएँ

॥ जय श्री राम ॥, ॥ जय सियाराम ॥, ॥ जय पवनपुत्र हनुमान ॥, राम नाम जप करें · एक माला, 108 मनके, संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा

हिंदी
Ramaashirvaad
माँ लक्ष्मी

श्री, समृद्धि की देवी

माँ लक्ष्मी

माँ लक्ष्मी सुख, समृद्धि और सौभाग्य की देवी हैं, जो भगवान विष्णु की शक्ति हैं।

॥ माँ लक्ष्मी के मंत्र ॥

मूल मंत्र

ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

अर्थ: माँ महालक्ष्मी को नमन।

लक्ष्मी गायत्री

ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि।

तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्॥

लक्ष्मी स्तुति

या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

आरती माँ लक्ष्मी जी की

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥

महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
📿 राम नाम जप करें 🪔 Ramaashirvaad

अन्य देवों के मंत्र व आरती

जय श्री राम, जय सियाराम, जय हनुमान, हर हर महादेव