Skip to content

॥ Jai Shree Ram ॥, ॥ Jai Siyaram ॥, ॥ Jai Pavanputra Hanuman · Glory to Hanuman, son of the Wind ॥, Chant Ram's name · One mala, 108 beads, Sankat katai mitai sab peera, jo sumirai Hanumat Balbeera · All troubles end for those who remember mighty Hanuman

भगवान शिव

महादेव, भोलेनाथ

भगवान शिव

महादेव शिव कल्याण के देवता हैं। श्री राम स्वयं शिव जी के उपासक हैं और शिव जी राम नाम का जप करते हैं।

॥ Mantras of भगवान शिव ॥

पंचाक्षर मंत्र

ॐ नमः शिवाय

अर्थ: मैं कल्याणकारी भगवान शिव को नमन करता हूँ।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

अर्थ: हम त्रिनेत्रधारी शिव की उपासना करते हैं, वे हमें मृत्यु के बन्धन से मुक्त कर अमृत प्रदान करें।

शिव ध्यान

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।

सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥

रुद्र गायत्री

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि।

तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

आरती श्री शिव जी की

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।
चन्दन मृगमद सोहै भाले शशिधारी॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका॥

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा॥

पर्वत सोहैं पार्वती, शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा॥

जटा में गंग बहत है, गल मुण्डन माला।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला॥

काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥
📿 Chant Ram Naam 🪔 Ramaashirvaad

Mantras & Aartis of Other Deities

Jai Shree Ram, Jai Siyaram, Jai Hanuman, Har Har Mahadev